Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट में 25 जनवरी को होने जा रही मतगणना की तैयारी हुई पूरी/ कल लोहाघाट को मिलेगा नया पालिकाध्यक्ष/सुबह 8:00 बजे से होगी मतगणना

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 24, 2025
लोहाघाट में 25 जनवरी को होने जा रही मतगणना की तैयारी हुई पूरी कल लोहाघाट को मिलेगा नया पालिकाध्यक्ष कल शनिवार 25 जनवरी को नगर निकाय चुनाव की मतगणना होने जा रही है जिसके लिए प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई लोहाघाट की रिटर्निंग ऑफिसर नितेश डांगर के मुताबिक लोहाघाट नगर में मतगणना 25 जनवरी शनिवार को लोहाघाट के वन पंचायत हॉल में सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी उन्होंने बताया मतगणना के लिए 7 टेबल लगाई गई तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं उन्होंने बताया सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी इसके बाद नगर पालिका सभासद तथा अंत में नगर पालिका अध्यक्ष पद के मत पत्रों की गिनती की जाएगी तथा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे वही लोहाघाट तहसीलदार जगदीश नेगी दिनभर मतगणना की व्यवस्था बनाने में जुटे रहे वहीं कल दोपहर को लोहाघाट नगर को नया पालिकाध्यक्ष तथा सभासद मिल जाएंगे जिसका लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है शुक्रवार को दिन भर लोहाघाट में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा लोग नए पालिका अध्यक्ष के नाम पर चर्चा करते हुए नजर आए कुल मिलाकर लोहाघाट में लोगों के मुताबिक कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है वही कल पुलिस के द्वारा मतगणना को लेकर एसडीएम कोर्ट तिराहे से मतगणना स्थल तक जीरो जोन घोषित किया है प्रत्याशियों व मतगणना कर्मियों तथा अन्य लोगों के वाहन  टाउन हॉल पार्किंग तथा थाने के पीछे बनी पर्किंग में खड़े होंगे

जरूरी खबरें