Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सूचना

: लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत सड़कों की जर्जर हालत का खामियाजा भुगत रही हैं गर्भवती महिलाएं व बीमार आक्रोशित ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 25, 2023
  लोहाघाट से नेपाल सीमा को जोड़ने वाले लोहाघाट-किमतोली-पंचेश्वर और किमतोली-खालगढ़ मोटर मार्ग की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों ने किमतोली में लोनीवी के खिलाफ़ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी शीघ्र मोटर मार्गों को ठीक नहीं किया तो ग्रामीण आंदोलन के बाध्य होंगे। सीमा क्षेत्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने कहा कि लोहाघाट-किमतोली-पंचेश्वर और किमतोली-खालगढ़ मोटर मार्ग सीमावर्ती क्षेत्रों को जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग है। इन मोटर मार्गों से गुमदेश क्षेत्र और सीमांत की करीब 45 से अधिक गांव जुड़ते हैं तथा सैंकडों वाहन प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। लेकिन मोटर मार्गों की बदहाली का खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इन जर्जर मार्गों से गर्भवती महिलाओं, बिमारों, बुजुर्गों को वाहनों से ले जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। सड़क किनारे झाडियों का कटान न होने से कई बार आमने सामने से आने वाले वाहन टकरा चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि बदहाल मोटर मार्गों की हालत सुधारने के लिए लोनिवि, और प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने जन समस्याओं का देखते हुए जल्द मोटर मार्गों की हालत ठीक कर झाडियों का कटान करने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी ना होने पर लोनिवि के खिलाफ पूरे सीमावर्ती क्षेत्रों के द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई इस दौरान रईस पाटनी, चंदा राम, अमर राम, मनोज सिंह, अमित सिंह, गोलू सिंह, सौरभ सिंह, अमित सिंह, सूरज सिंह आदि शामिल थे।

जरूरी खबरें