Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: चंपावत से गिरफ्तार कुख्यात स्मैक तस्कर प्रभात जोशी उर्फ पप्पू को स्मैक तस्करी मे मदद करने वाले 02 अभियुक्त को पुलिस ने कराया धारा 35(3) BNSS का नोटिस तामील* 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 31, 2025
*कस्बा चंपावत से गिरफ्तार कुख्यात स्मैक तस्कर प्रभात जोशी उर्फ पप्पू को स्मैक तस्करी मे मदद करने वाले 02 अभियुक्त को पुलिस ने कराया धारा 35(3) BNSS का नोटिस तामील* दिनांक 03/ 01 /2025 को चंपावत के अंबेडकर तिराहा, ढकना रोड चम्पावत के पास चेकिंग के दौरान कोतवाली चम्पावत पुलिस और एस0ओ0जी0 टीम द्वारा कुख्यात स्मैक तस्कर प्रभात जोशी उर्फ पप्पू पुत्र रामदत्त जोशी उम्र 28 वर्ष निवासी छतार कुलेठी( चम्पावत ) को मोटरसाइकिल से परिवहन कर लायी जा रही 11.59 ग्राम अवैध स्मैक, के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त संबंध में थाना कोतवाली चम्पावत में अभियुक्त प्रभात जोशी के विरुद्ध मुकदमा FIR No.02/25 धारा 08/21/27/60 NDPS Act पंजीकृत किया गया। माoन्याo द्वारा अभियुक्त प्रभात जोशी को न्यायिक अभिरक्षा में लोहाघाट लॉकअप में निरुद्ध किया गया है,जिसकी विवेचना उ0नि0 निर्मल सिंह लटवाल द्वारा संपादित की जा रही है।दौराने विवेचना अभियुक्त प्रभात जोशी द्वारा पूछताछ में चंपावत व लोहाघाट निवासी कई संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा उससे स्मैक खरीदने, व उसके लिए कार्य करने की बात बताई गई थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली चंपावत पुलिस द्वारा आज दिनांक 31/01/2025 को चंपावत निवासी -कुलदीप जोशी उर्फ फरिश्ता उर्फ विजय जोशी पुत्र हीरा बल्लभ जोशी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्वालीशेरान मोहल्ला, थाना व जनपद चंपावत ,-विनय जोशी पुत्र हरिश्चंद्र जोशी उम्र 25 वर्ष निवासी छतार थाना व जनपद चंपावत व्यक्तियों को धारा 35(3) BNSS नोटिस तामील कराया गया. अभियुक्त गणों का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है।

जरूरी खबरें