Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

: चंपावत:पाटी क्षेत्र में पुलिस ने भांग की खेती को किया नष्ट

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 16, 2023
पाटी पुलिस ने भारी मात्रा में उगाई गई भांग की खेती को किया नष्ट नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान 2025 के तहत एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा के दिशा निर्देश पर जिले की थाना पाटी पुलिस ने क्षेत्र में भांग की खेती के खिलाफ अभियान चलाया रविवार को पाटी थाने के एसओ देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाटी ब्लाक के रिखोली गांव में ग्रामीणों के द्वारा बड़ी मात्रा में 20 नाली भूमि में उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया एसओ देवनाथ गोस्वामी ने बताया पुलिस को रिखोली गांव में ग्रामीणों के द्वारा बड़ी मात्रा में भांग की खेती करने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को रिखौली गांव में जाकर 20 नाली भूमि में उगाई गई भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया एसओ गोस्वामी ने बताया खेत स्वामियों का पता लगाया जा रहा है उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करी जाएगी एसओ ने कहा ग्रामीणों को भांग की खेती ना करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही जानकारी दी गई कि भांग की खेती करना कानूनी अपराध है तथा क्षेत्र के ग्रामीणों से भांग की खेती को स्वयं नष्ट करने की अपील करी गई है एसओ ने कहा अगर कोई भी व्यक्ति भांग की खेती करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी एसओ गोस्वामी ने कहा पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा  

जरूरी खबरें