Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत :दो छात्राओ की मौत के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, May 10, 2024
दो छात्राओ की मौत के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ग्राम बुडम क्षेत्र अंतर्गत दो नाबालिक बालिकाओं की ट्रैक्टर से टक्कर मारकर मृत्यु करने वाले चालक को रीठा साहिब क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं परिजनों से संवाद कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं मामले की उत्कृष्ट विवेचना कर निस्तारण के दिए गए थे निर्देश दिनांक 08.05.2024 को जनपद चंपावत के थाना रीठा साहिब* क्षेत्र अंतर्गत बृहद सड़क पुख्ता तड़ानी गैर* के पास अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक* द्वारा *ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाते* हुए *स्कूल से घर को जा रही दो नाबालिक बालिकाओं* को टक्कर मार* दिया जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो* गई थी। अज्ञात वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया था । सूचना मिलते ही उक्त संबंध में थाना रीठा साहिब में मुकदमा FIR No- 7 /24 अंतर्गत धारा 279/ 304 ए भादवी* पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के क्रम में दिनांक 09.05.2024 को *श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण* किया गया साथ ही *प्रभारी निरीक्षक  प्रताप सिंह नेगी, थाना रीठा* को उक्त अभियोग में उत्कृष्ट विवेचना करते हुए मामले को शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा दोनों मृतक बालिकाओं के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना* दी गई तथा जनपद चंपावत पुलिस* की ओर से हर संभव मदद और अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलाए* जाने का आश्वासन दिया गया। इसी क्रम में थाना रीठा साहिब पुलिस* द्वारा उक्त घटना को कारित करने वाले चालक की सुरागरसी पतारसी* करते हुए *क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला कर पूछताछ* की गई तो उक्त घटना में *चालक रेशम रावत पुत्र  नन्दन रावत,* उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम चौरा नगर पालिका पंचापुड़ी, जिला सुरखेत, नेपाल राष्ट्र का होना प्रकाश में आने पर दिनांक 09.05.2024 को उक्त चालक को रीठा साहिब क्षेत्र से गिरफ्तार* किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। नाम /पता अभियुक्त -* 01. रेशम रावत पुत्र श्री नन्दन रावत, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम चौरा नगर पालिका पंचापुड़ी, जिला सुरखेत, नेपाल राष्ट्र।

जरूरी खबरें