Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: देहरादून :मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे गुरिल्लो को पुलिस ने किया गिरफ्तार कल सचिवालय कूच करेंगे गुरिल्ले 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 17, 2025
मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे गुरिल्लो को पुलिस ने किया गिरफ्तार कल सचिवालय कूच करेंगे गुरिल्ले अपनी नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर संगठन प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा के नेतृत्व में सोमवार को देहरादून मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे गुरिल्लो को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है जिस कारण गुरिल्लो में आक्रोश फैल गया है देहरादून पहचे चंपावत गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने बताया आज नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर प्रदेश के हजारों गुरिल्ला शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री आवास की और कूच कर रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से पहले ही पुलिस ने गुरिल्लाओ को गिरफ्तार कर लिया बगौली ने बताया गाड़ियों में भरकर पुलिस गुरिल्लाओ को अज्ञात स्थान ले गई है जिन में बड़ी तादात में महिला व बुजुर्ग गुरिल्ला भी शामिल थे रात 10:00 बजे तक भी गुरिल्लो को नहीं छोड़ा गया है बगोली ने बताया रात मे भी बड़ी तादाद में गुरिल्ले देहरादून की सड़कों में है कल मंगलवार को गुरिल्ला सचिवालय की और कूच करेंगे जहां कल से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है गुरिल्ला सत्र को नहीं चलने देंगे उन्होंने कहा इस बार गोरिल्ला करो या मरो का नारा लेकर देहरादून पहुंचे हैं चाहे सरकार गोलियां चलाए या लाठियां तोड़े गुरिल्ला अपने आंदोलन से नहीं हटेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है उन्होंने कहा सरकार उनकी मांगे पूरी करने के बजाय उन्हें गिरफ्तार कर रही है पर गुरिल्ले डरने वाले नहीं है फिलहाल गुरिल्लाओ की गिरफ्तारी से अन्य गुरिल्ला आक्रोशित नजर आ रहे हैं आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला व बुजुर्ग गोरिल्ला भी शामिल है

जरूरी खबरें