Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:जोलजीवी मे लोहे के पाइप से पीट-पीटकर निर्मम हत्या जंगल ठिकाने लगाया शव ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 24, 2026

पिथौरागढ़:जोलजीवी मे लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या जंगल ठिकाने लगाया शव ।

पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत जौलजीबी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । ग्राम किमखोला निवासी रेखा देवी ने थाना कोतवाली जौलजीबी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 मार्च की शाम उनके पति कुन्दन सिंह रजवार को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया । तहरीर के मुताबिक , आरोपी बसंती देवी , उसके पुत्र रमेश सिंह और जनक सिंह तथा प्रदीप सिंह ने मिलकर कुन्दन सिंह पर लोहे की पाइप और लकड़ियों से ताबड़तोड़ हमला किया । गंभीर चोटों के कारण कुन्दन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई । घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने 23 मार्च की सुबह शव को घर से उठाकर जंगल की ओर ले जाकर झिपुखोला गधेरा क्षेत्र में पत्थरों और मिट्टी से दबा दिया । यह खुलासा खुद आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत धारा 103(1)/3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया । फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए

और गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर चारों आरोपियों - प्रदीप सिंह , रमेश सिंह , जनक सिंह , बसंती देवी ( सभी निवासी - भगतिरवा , ग्राम किमखोला ) को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल से कुन्दन सिंह का शव बरामद किया । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मामले में धारा 238 BNS की बढ़ोतरी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है । इस सनसनीखेज हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है । पड़ोसियों के बीच ऐसे खूनी विवाद ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है ।

जरूरी खबरें