Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: पिथोरागढ़:300 मीटर गहरी खाई में गिरी बुजुर्ग महिला के लिए फरिश्ता बनी गंगोलीहाट पुलिस जान खतरे में डालकर पुलिस कर्मियों ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 28, 2024
300 मीटर गहरी खाई में गिरी बुजुर्ग महिला के लिए फरिश्ता बनी गंगोलीहाट पुलिस जान खतरे में डालकर पुलिस कर्मियों ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान प्रकाश पंत पुत्र गिरीश चंद्र पंत निवासी उपरारा ( गंगोलीहाट )के द्वारा थाना गंगोलीहाट को अपनी माता श्रीमती अनीता पंत उम्र 80 वर्ष के गहरी खाई में गिरने की सूचना दी गई, सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी मय फोर्स उपरारा दसाईथल की दुर्गम पहाड़ी में पहुंचकर बचाव हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया गया, पुलिस टीम द्वारा आपदा उपकरणों की सहायता से अपनी जान जोखिम में डालते हुए दुर्गम पहाड़ियों मे कड़ी मेहनत से साहस का परिचय देते हुए 300 मीटर नीचे खाई में उतर कर बुजुर्ग महिला को सकुशल खाई से बाहर निकाला गया। तथा बुजुर्ग महिला को प्राथमिक चिकित्सा हेतु थाने के सरकारी वाहन से ले जाकर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वही महिला के परिजनों द्वारा थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी व पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया। रेस्क्यू_टीम- 1. अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक, 2. हेड का0 देश दीपक सिंह, 3. हेड का0 राजेन्द्र चंद, 4. का0 श्रवण कुमार, 5. का0 वीरेन्द्र जोशी, 6. चालक आन सिंह, 7. HG धर्मेन्द्र कुमार सामिल रहे

जरूरी खबरें