Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:चौमेल रामलीला मंचन के दौरान विद्युत कटौती से भड़के लोग विद्युत विभाग के खिलाफ  आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 21, 2024
चौमेल रामलीला मंचन के दौरान विद्युत कटौती से भड़के लोग विद्युत विभाग के खिलाफ  आक्रोश सोमवार शाम को चोमेल में रामलीला का मंचन चल रहा था सैकड़ो दर्शक लीला का भरपूर आनंद ले रहे थे तभी अचानक से लाइट चले गई काफी इंतजार के बाद जब लाइट नहीं आई तो लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया रामलीला कमेटी उपाध्यक्ष अजय बिष्ट ने बताया रामलीला मंचन के दौरान सिर्फ चोमेल क्षेत्र की लाइट काटी गई जबकि आसपास के क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू रही उन्होंने कहा किसी तरह जनरेटर व चक्की से तेल का इंतजाम कर मंचन शुरू किया गया जब विद्युत कर्मियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया लाइट कटौती नहीं की गई है अजय बिष्ट ने बताया उनके द्वारा एसडीओ विद्युत विभाग को फोन किया गया तो उनके द्वारा फोन काट दिया गया जिसके बाद उन्होंने एडीएम चंपावत को फोन किया जिनके द्वारा जल्द लाइट आने का आश्वासन दिया गया अजय बिष्ट ने बताया आज पूरी रामलीला मंचन के दौरान लाइट नहीं आई जिस कारण लीला को जल्द समाप्त करना पड़ा वही मंचन के दौरान विद्युत कटौती से विद्युत विभाग के खिलाफ चोमेल क्षेत्र में काफी आक्रोश है अजय बिष्ट ने बताया अगर लाइट खराब होती तो पूरे क्षेत्र की लाइट जाती उन्होंने रंजीसन लाइट काटने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा अगर कल से रामलाल मंचन के दोरान लाइट कटी गई तो क्षेत्रवासी विद्युत विभाग के खिलाफ़ आंदोलन शुरू कर देंगे अब यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा की लाइट जानबूझकर काटी गई थी या लाइन में फॉल्ट आया था फिलहाल लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है

जरूरी खबरें