Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

सूचना

: लोहाघाट:मटियानी मे मलबे में दबे लोग एक महिला व छात्र के लापता होने की सूचना एसडीएम मौके को रवाना सड़क बंद होने से टीम को पहुचने मे हो रही है दिक्कत 

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 13, 2024
मटियानी मे मलबे में दबे लोग एक महिला व छात्र के लापता होने की सूचना एसडीएम मौके को रवाना सड़क बंद होने से टीम को पहुचने मे हो रही है दिक्कत लोहाघाट ब्लॉक सीमांत मटीयानी के नकेला तोक में शुक्रवार दोपहर को पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया भूस्खलन की चपेट में आने से मानसिंह ,भवान सिंह व दीवान सिंह के भवन मलबे में दब गए भूस्खलन होने से घरों के अंदर बैठे लोग जान बचाने को बाहर की ओर भागे भागने के दौरान चार/पांच लोग मलबे की चपेट मे आ गए ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर तीन/ चार लोगो को बचा लिया वही शान्ति देवी (55)पत्नी मान सिंह तथा एक छात्र  के मलबे मे लापता होने की सूचना है जिनकी तलाश की जा रही है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एल एम कुवर एवं रेस्क्यू टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है पर जगह-जगह सड़क बंद होने से टीम को नकेला पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया मलवे में चार-पांच लोगों के दबे होने की सूचना मिली है टीम मौके को रवाना हो चुकी है लेकिन बारिश व सड़क बंद होने से घटनास्थल में पहुंचने में काफी दिक्कत है आ रही है टीम घटनास्थल में पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है वही बारिश ने सीमांत क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है प्रशासन स्थिति में नियंत्रण करने में लगा हुआ है वही दिगालीचौड़ में सड़क पूरी तरह बंद हो गई है

जरूरी खबरें