Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:छिल्का छीना सिमलखेत मोटर मार्ग में पीएमजीएसवाई ने किया सुधारीकरण का कार्य शुरू।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 19, 2026

छिल्का छीना सिमलखेत मोटर मार्ग में पीएमजीएसवाई ने किया सुधारीकरण का कार्य शुरू।

जल्द डामरीकरण का कार्य होगा शुरू।

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की छिल्का छीना सिमलखेत सड़क मे पीएमजीएसवाई विभाग लोहाघाट के द्वारा सड़क में सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे हो चुके थे जिस कारण लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पीएमजीएसवाई विभाग के अभियंता देवेश कोहली ने बताया अधिशासी अभियंता के निर्देश पर विभाग के द्वारा तीन-चार दिन पूर्व से ही सड़क में सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है ।उन्होंने बताया जिन स्थानों में सड़क में गड्ढे हो चुके हैं वहा रोलिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा डामरीकरण कार्य के लिए डामर की उपलब्धता होते ही डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। कहा डामर के दामों में भारी वृद्धि के चलते डामर की उपलब्धता नहीं हो पा रही है जिस कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। कहा विभाग का पूरा प्रयास है जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू हो। उन्होंने जनता को आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही डामर की उपलब्धता होते ही सड़क में डामरीकरण का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ शुरू किया जाएगा। मालूम हो सड़क में रोड़ों के उखड़ने से जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल समस्या का विभाग ने संज्ञान लिया है। जल्द सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

जरूरी खबरें