Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक में गूंजे ग्रामीण समस्याओं के मुद्दे।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 23, 2025

क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक में गूंजे ग्रामीण समस्याओं के मुद्दे।

पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली को लेकर जनप्रतिनिधियों ने रखी बेबाक राय।

ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी संयोग एवं समन्वय से गांव को दे नई दिशा व दशा - विधायक लोहाघाट। क्षेत्र पंचायत, पाटी की बैठक में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, घर-घर जल योजना (स्वजल) सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया, जबकि संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक जोशी ने किया।बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने सदन की ओर से क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित सभी अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने सदस्यों से सदन की गरिमा और मर्यादा बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपनी बात रखने का आग्रह किया।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों के सहयोग से ही गांवों का समुचित विकास संभव है।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने कहा कि ग्राम पंचायतों में आयोजित खुली बैठकों में आम सहमति से पारित प्रस्तावों को ही क्षेत्र पंचायत की बैठक में विचारार्थ रखा जाता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पीएमजीएसवई एवं विभिन्न विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में लगभग 50 प्रस्ताव पारित किए गए। मॉडल जिले के सबसे बड़े ग्रामीण सदन में इस दौरान महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति पुरुषों की तुलना में कम देखने को मिली।क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लॉक की अपनी भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां होती हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर ऐसी ठोस कार्य योजनाएं तैयार करनी चाहिए, जिससे गांवों के आम लोगों को सीधा लाभ मिले।विधायक ने कहा कि इस सदन में कई नए और युवा जनप्रतिनिधि चुनकर आए हैं, जिनमें कुछ नया करने का जज्बा है। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उनकी भावनाओं को समझते हुए ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करनी होगी कि आज बीडीसी में रखे गए प्रस्तावों पर तीन माह बाद होने वाली अगली बैठक में दोबारा चर्चा की आवश्यकता न पड़े। सदन की गरिमा और गौरव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इससे पूर्व नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल का सभी सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

जरूरी खबरें