Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 25, 2025

..लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती। लोहाघाट में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भाजपा ने काफी धूमधाम के साथ मनाया। गुरुवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कहा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के बड़े स्तंभ व पुरोधा थे ।कहा आज भाजपा ने जो मुकाम हासिल किया है पंडित उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर किया है ।कहा पंडित उपाध्याय की सोच थी कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इस सिद्धांत पर आज भाजपा चल रही है ।इस दौरान सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पग चिन्हों में चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडे, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, बलवंत गिरि, महेश बोहरा चंद्रशेखर बगौली आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें