Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

: लोहाघाट:पीडब्ल्यूडी की नालिया व कलमठ बंद होने से गल्ला गांव में एक बार फिर बड़ा आपदा का खतरा दहशत के साए में रहने को मजबूर ग्रामीण

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 16, 2023
  वर्ष 2021-22 में चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक का गल्ला गांव भयंकर आपदा की मार झेल चुका है भीषण आपदा में ग्रामीणों के भवन व भूमि क्षतिग्रस्त हो गए थे तथा ग्रामीणों के द्वारा रात में भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई गई थी तथा महीनों तक ग्रामीण अपने परिवारों के साथ स्कूल में रहे थे रविवार को ग्रामीणों ने बंद पड़ी नालियों व कलमठों को खोलने तथा सूची में शामिल सभी आपदा ग्रस्त परिवारों को आवास देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने कहा 2021-22 में आपदा आने का मुख्य कारण पीडब्ल्यूडी की बंद पड़ी नालिया व कलमठ थे जिस कारण बरसात का सारा पानी गांव में घुस आया जिस कारण गांव में भीषण आपदा आई ग्रामीणों ने कहा इस बार भी पीडब्ल्यूडी की नालियां व कलमठ बंद पड़े हैं जिसके चलते बरसात होने पर बारिश का सारा पानी गांव में घुस रहा है जिस कारण गांव में एक बार फिर से भीषण आपदा आने का खतरा बढ़ चुका है जिस कारण ग्रामीण डर के साए में रह रहे हैं वही ग्रामीणों ने कहा वर्ष 2021/ 22 में आई आपदा में प्रशासन ने गांव के 57 परिवारों को आपदाग्रस्त दिखाया था लेकिनअब मात्र 8 परिवारों को ही प्रशासन के द्वारा आवास दिए गए हैं जबकि गांव के अधिकतर भवन क्षतिग्रस्त हैं बरसात में कभी भी गांव में अनहोनी हो सकती है ग्रामीणों ने प्रशासन से सूची में शामिल सभी परिवारों को आवास देने की मांग करी है साथ ही पीडब्ल्यूडी से सीमेंटेड नालिया बनाकर कलमठ को खोलने की मांग करी है ग्रामीणों ने कहा अगर कहीं फिर से गांव में आपदा आ गई तो गांव में काफी जान माल का नुकसान होगा वहीं रविवार को विधायक प्रतिनिधि होशियार बोरा ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की मांग को प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा वह ग्रामीणों के साथ खड़े हैं वही विधायक प्रतिनिधि बोहरा व ग्रामीणों ने कहा अगर गांव में इस बार आपदा आती है और जानमाल का नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी ग्रामीणों ने कहा बरसात होने पर वह लोग आपदा आने के डर से रात जाग कर काट रहे हैं इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा चारा नहीं है ना ही कोई दूसरा ठिकाना लेकिन प्रशासन उनकी सुध तक नहीं ले रहा है ग्रामीणों ने कहा प्रशासन सूची में शामिल सभी ग्रामीणों को आवास दे ताकि ग्रामीण सुरक्षित रह सके प्रदर्शन करने में गोपाल सिंह ,विक्रम सिंह ,दलित सिंह ,प्रकाश सिंह ,डॉ कुंदन बोहरा ,वजीर सिंह ,दीवान सिंह ,हयात सिंह, नीरज ,जितेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें