Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहघाट में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य आंदोलनकारियो ने विशिष्ट जन सेवा के लिए एसडीएम नीतू डांगर को किया सम्मानित।।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 15, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य आंदोलनकारियो ने विशिष्ट जन सेवा के लिए एसडीएम नीतू डांगर को किया सम्मानित। लोहाघाट।राज्य आंदोलनकारी परिषद की ओर से विशिष्ट जन सेवा कर रही लोहाघाट की उप जिलाधिकारी नीतू डांगर का शाल उड़ाकर अभिनंदन किया गया। राज्य आंदोलनकरियों का कहना था कि जिन मूल्यों, आदर्शों व भावनाओं को लेकर हमने अलग उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना की थी, भले ही हमारे सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया। इसके बावजूद भी जो अधिकारी अपनी विशिष्ट जन सेवा की भावना से कार्य कर रहे हैं। उन्हें देखकर हमें संतोष करना पड़ता है कि समाज में ऐसे भी अधिकारी भी हैं जो अपनी शक्ति व सामर्थ से अपनी विशिष्ट जन सेवा कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को देखकर हमें संतोष होता है इन्हीं भावनाओं से आज एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लोहाघाट, पाटी, बाराकोट तहसील एवं पुल्ला उप तहसील का कार्यभार देख रही एसडीम नीतू डांगर को सम्मानित करने का अवसर मिला है।लोकतंत्र सेनानी स्व. हयात सिंह मेहरा की धर्मपत्नी श्रीमती मुन्नी मेहरा, नवीन मुरारी,भूपेश देव,एडवोकेट भास्कर मुरारी, सुरेंद्र बोहरा, एडवोकेट पूजा अधिकारी, एडवोकेट मनीषा उप्रेती, एडवोकेट आरपी पांडे, चंद्रकला चतुर्वेदी,प्रियंका मेहरा का कहना था कि एसडीएम डांगर पर सरकारी राज काज का काफी दबाव होने के बावजूद भी वह हमेशा लोगों की समस्याओं को सुनने एवं जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा कर लोगों को राहत देने का प्रयास करती आ रही है।

जरूरी खबरें