रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त
Laxman Singh Bisht
Sun, Jul 12, 2026
लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय बूट कैंप के दौरान आज रविवार कोअचानक पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जल आपूर्ति बाधित हो गई। इस बूट कैंप में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों एवं जिलों से आए छात्र-छात्राओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।इस समस्या की जानकारी आयुष नाथ गोस्वामी (अध्यक्ष, एनएसयूआई इकाई, एसवीपीजी कॉलेज लोहाघाट को प्राप्त हुई, जिसके उपरांत उन्होंने तत्काल विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी को इस स्थिति से अवगत कराया। गोस्वामी ने कहा विधायक लोहाघाट ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और तत्काल जल संस्थान के माध्यम से पानी के टैंकरो की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, जिससे सभी प्रतिभागियों को बड़ी राहत मिली। छात्र नेता इस गोस्वामी ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया। कहा कल सुबह तक जल संस्थान के द्वारा पेयजल लाइन की मरम्मत का आश्वासन दिया गया है।