Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: लोहाघाट में बहे एनएच में वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटा एनएच पुलिस कप्तान ने किया मौका मुवायना डीएम के निर्देश पर एनएच को खोलने के युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं प्रयास

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 14, 2024
लोहाघाट में बहे एनएच में वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटा एनएच पुलिस कप्तान ने किया मौका मुवायना डीएम के निर्देश पर एनएच को खोलने के युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं प्रयास लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश में लोहाघाट के पाटन नर्सरी में लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच के तीस मीटर हिस्से को बहा दिया था जिस कारण एनएच में आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी छोटे वाहनों की आवाजाही राईकोट बाईपास तथा बारकोट लिंक मोटर मार्ग से शुरू कर दी गई वहीं डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा एनएच के अधिकारियों को इस हिस्से में जल्द वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए डीएम के निर्देश पर शनिवार सुबह से ही एनएच की मशीने क्षतिग्रस्त स्थान में वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुट गई है डीएम चंपावत ने बताया एनएच कई जगह क्षतिग्रस्त व बाधित हो गया है जिसे खोलने के लिए युद्ध स्तर में व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं डीएम पांडे ने बताया आंतरिक मार्गों को भी खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं उन्होंने कहा प्रशासन की टीमे आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंच रही हैं वहीं जगह-जगह एनएच बंद होने से सैकड़ो वाहन यात्री फंसे हुए हैं वहीं एसपी चंपावत अजय गणपति ने शनिवार शाम को पाटन मे क्षतिग्रस्त एनएच का निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द एनएच को सुचारु करने के निर्देश एसओ लोहाघाट को दिए तथा वैकल्पिक रायकोट बाईपास सड़क का निरीक्षण किया मालूम हो इस हिस्से में सड़क पूरी तरह बह चुकी है सड़क बनने में इस स्थान में काफी समय लग सकता है वही लगातार तीन दिन से परिवहन निगम की बसे न चलने से लोहाघाट डिपो को लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान हो गया है फिलहाल एनएच को खोलने का कार्य युद्ध स्तर में जारी है शनिवार को बारिश रुकने से जनता व प्रशासन ने राहत की सांस ली है

जरूरी खबरें