Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने चोमेल क्षेत्र का किया भ्रमण लोगों की सुनी समस्याएं

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 21, 2025

नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने चोमेल क्षेत्र का किया भ्रमण लोगों की सुनी समस्याएंचंपावत जिले के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी गुरुवार को अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहली बार बाराकोट ब्लॉक के चोमेल, लूंयनघर व चमरौली पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी के पहली बार चोमेल क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें चंपावत जिले का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर बधाइयां दी।इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने प्रमुखता से रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना तथा उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी लूयूनघर में रमेश पाठक के आवास पर पहुंचे तथा उनकी माता जी के आकस्मिक निधन पर दुख जताया तथा उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा वह ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे प्रयास करेंगे। इस दौरान दिनेश सिंह बिष्ट ( दान), पूर्व प्रधान प्रकाश महर, महेश पाठक, नवीन पाठक, हरीश तिवारी, मनोज सिंह, अजय सिंह,पूर्व प्रधान भवान सिंह महर, संजय पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें