Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

: चंपावत:चरस तस्करी के दोषी नेपाली नागरिक को अदालत में 10 साल कैद एक लाख रुपए जुर्माने की सुनाई सजा 

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 30, 2024
चरस तस्करी के दोषी नेपाली नागरिक को अदालत में 10 साल कैद एक लाख रुपए जुर्माने की सुनाई सजा चम्पावत जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में चरस तस्करी के दोषी नेपाली नागरिकों 10 साल कैद की सजा सुनाई है अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है तथा जुर्माना अदा ना करने पर दोषी को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी नेपाली नागरिक को सितंबर 2021 में बनबसा पुलिस ने चरस के साथ पकड़ा था विशेष सत्र न्यायाधीश चंपावत कहकसा खान की अदालत ने नेपाल निवासी मगन बहादुर को चरस तस्करी में दोषी पाया है न्यायाधीश ने दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल कैद तथा एक लाख रुपया जुर्माना लगाया है जुर्माना न देने पर आरोपी को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी जानकारी के मुताबिक सितंबर 2021 में बनबसा पुलिस ने नेपाल सीमा पर गस्त करते हुए मगन बहादुर के पास से 3 किलो 300 ग्राम चरस बरामद करी थी आरोपी मगन बहादुर ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की लेकिन चरस की मात्रा अधिक होने की वजह से हाई कोर्ट से भी उसे जमानत नहीं मिल सकी इसके बाद चली सुनवाई में विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी मगन बहादुर को दोषी पाते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है तथा जेल में बीते अवधि को भी सजा में सामायोजित किया है अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी विद्याधर जोशी ने पेरवी की

जरूरी खबरें