Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 23, 2026

बाराकोट में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण

बाराकोट। आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन हेतु प्राथमिक चंपावत जिले के स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभियान से जुड़े सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।बैठक में बताया गया कि 28 जून 2026 को देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दो अतिरिक्त बूंदें अवश्य पिलाई जाएंगी, चाहे उनका नियमित टीकाकरण पूर्ण हो चुका हो।प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. मंजीत सिंह (एमओआईसी) ने अभियान की महत्ता बताते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों से शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।बैठक में सुनीता जोशी (ब्लॉक समन्वयक आशा प्रोग्राम), शांति देवी (एचवी बाराकोट), संजय सिंह बोहरा (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर), जोगेंद्र सिंह थापा (ब्लॉक लेवल अकाउंटेंट) तथा दीपक जोशी (डाटा एंट्री ऑपरेटर) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएं और बच्चों को पोलियो मुक्त भविष्य देने में सहयोग करें।

जरूरी खबरें