Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: चंपावत:विकास किया है विकास करेंगे के नारे के साथ जनता के बीच ममता वर्मा/ मिल रहा है लोगों का समर्थन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 17, 2025
विकास किया है विकास करेंगे के नारे के साथ जनता के बीच ममता वर्मा मिल रहा है लोगों का समर्थन निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा का चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है। शुक्रवार को ममता वर्मा विकास किया है विकास करेंगे के नारे के साथ जनता के बीच पहुंची तथा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों मे घर-घर जाकर लोगों से गैस सिलेंडर पर मोहर लगाने की अपील की गई। युवाओं और महिलाओं से भरी ममता की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। मालूम हो निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा की धर्मपत्नी ममता वर्मा इस बार चंपावत पालिका अध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान पर हैं। नगर क्षेत्र की जनता विजय वर्मा के द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्य और उनके सौम्य व्यवहार से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। इस दौरान चुनाव प्रचार में अल्का वर्मा, मंजू देवी,अंकित खर्कवाल,हेमंत वर्मा, विपिन खर्कवाल, मोहित सिंह ,रोहित तड़ागी, निक्की साह , प्रकाश खर्कवाल,प्रमोद बड़ेला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल चंपावत में सभी प्रत्याशियों के द्वारा धुआंधार प्रचार कर अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं

जरूरी खबरें