Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:पंचेश्वर सड़क और बेखौफ खनन माफिया धड़ल्ले से चल रहा है पत्थरों का अवैध कारोबार  

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 3, 2025
पंचेश्वर सड़क और बेखौफ खनन माफिया धड़ल्ले से चल रहा है पत्थरों का अवैध कारोबार कुछ लोग आपदा में भी अवसर ढूंढ लेते हैं ऐसा ही मामला सीमांत पंचेश्वर सड़क में देखने को नजर आ रहा है जहां धड़ल्ले से पत्थरों का अवैध कारोबार चल रहा है पिछले वर्ष आई आपदा में पंचेश्वर सड़क जगह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा पहाड़ियों में कई जगह भूस्खलन हुआ था जिन में बड़ी मात्रा में पत्थर व मलवा सड़क में आ गया था लोक निर्माण विभाग के द्वारा अभी तक किसी भी स्थान से मलवा तक नहीं उठाया गया वहीं खनन माफियाओं के द्वारा पंचेश्वर सड़क से बड़ी मात्रा में पत्थरों को चोरी कर बेचा जा रहा हैऔर कमजोर पहाड़ियों को जेसीबी से खोद कर और कमजोर बनाया जा रहा है बरसात में यह पहाड़ी बड़ी आपदा का कारण बन सकती है पर संबंधित विभाग व अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं स्थानीय लोगों का कहना है सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा अभी तक क्षतिग्रस्त सड़क में कहीं पर भी सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है ग्रामीणों ने कहा बड़ी मात्रा में पत्थर सड़क किनारे व पहाड़ियों में पड़ा है जिनकी धड़ल्ले से चोरी हो रही है अंधेरा होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं ग्रामीणों ने बताया अगर संबंधित विभाग व अधिकारी पत्थर चोरी को रोक पाते तो यह पत्थर सड़क में सुरक्षा दीवार बनाने के काम आता पर खनन माफिया चांदी काट रहे हैंग्रामीणों ने कहा धीरे-धीरे यह पत्थर पूरी तरह गायब हो जाएंगे ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है वही जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी ने बताया सिर्फ एक ठेकेदार को सिर्फ एक जगह खनन की अनुमति दी गई है अगर उस जगह के अलावा किसी अन्य लोगों के द्वारा पत्थर उठाए जा रहे हैं तो वह अवैध है जिस पर कार्यवाही की जाएगी

जरूरी खबरें