Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: लोहाघाट:पहाड़ीआर्मी उत्तराखंड ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का फूंका पुतला/ सरकार के फैसलों को बताया पहाड़ विरोधी / निकाली पहाड़ी जागरण यात्रा 

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 27, 2025
निकाली पहाड़ी जागरण यात्रा लोहाघाट:पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की पहाड़ी जागरण यात्रा लोहाघाट पहुंची जहां वीर कालू सिंह चौराहे में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत व संयोजक विनोद शाही ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के फैसलों को पहाड़ विरोधी बताते हुए कहा उत्तराखंड राज्य पहाड़ियों का राज्य है और पहाड़ियों के बलिदान व संघर्ष की बदौलत बना लेकिन आज सरकार अधिकतर फैसले पहाड़ विरोधी ले रही है बाहरी लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है नए नए कानून बनाकर पहाड़ियों के हक को छीना जा रहा है और सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा में पहाड़ियों को गालियां दे रहे हैं और सरकार के नुमाइंदे खामोश बैठे हैं उन्होंने कहा यूसीसी में लिव इन रिलेशन कानून को मान्यता देकर पहाड़ी हिंदू संस्कृति को तहस-नहस करने का कार्य किया गया सरकार बाहरी लोगों को एक वर्ष के प्रवास के बाद उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ देकर पहाड़ी हिंदुओं की नौकरी, भूमि संसाधन आदि अधिकारो को छीनने का प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसका पहाड़ी आर्मी भरपूर विरोध करती है उन्होंने कहा सरकार के पहाड़ी विरोधी फैसलों को लेकर पहाड़ी जागरण यात्रा पूरे उत्तराखंड में निकाली जा रही है जिसका शुभारंभ चंपावत गोल्जूय मंदिर से किया गया तथा समापन हल्द्वानी गोल्जूय मंदिर में किया जाएगा इस दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा विधानसभा में दिए गए पहाड़ी विरोधी बयान का विरोध करते हुए मंत्री के पुतले का वीर कालू सिंह चौराहे पर दहन किया गया कहा मंत्री अग्रवाल उत्तराखंड में बाहर से आए हैं और पहाड़ियों को गाली दे रहे हैं जिसको सहन नहीं किया जाएगा अग्रवाल को पहाड़ विरोधी प्रवृत्ति का खामियाजा भुगतना पड़ेगा और जो भी व्यक्ति पहाड़ विरोधी होगा उसे उत्तराखंड से बाहर खदेड़ा जाएगा उन्होंने कहा यात्रा के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है

जरूरी खबरें