Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:गोविंद के कदम कोई नहीं रोक सकता है पार्टी ने सोच समझकर चुना गोविंद को/पार्टी में नहीं है कोई भेदभाव हर कार्यकर्ता का है सम्मान :निर्मल महरा

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 5, 2025
गोविंदा के कदम कोई नहीं रोक सकता है पार्टी ने सोच समझकर चुना गोविंद को :निर्मल महरा चंपावत भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ने आज प्रेस वार्ता कर बताया भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश को सर्वोच्च शिखर पर देखना चाहती है जिसके लिए आप प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी व मुख्यमंत्री धामी के कार्य को देख सकते हैं मेहरा ने कहा पार्टी पर विपक्ष के द्वारा टिकट बंटवारे को लेकर जो भेदभाव करने के आरोप लगाए जा रहे हैं उसका वह कड़े शब्दों में खंडन करते है उन्होंने कहा भाजपा हर वर्ग हर धर्म के कार्यकर्ता का सम्मान करती है मेहरा ने कहा नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को चुनने में कोई भेदभाव नहीं किया गया कार्यकर्ताओं की रायसुमारी व जनता के सर्वे पर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी चुने गए हैं उन्होंने कहा लोहाघाट पालिका अध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी ने सर्वश्रेष्ठ व लोकप्रिय प्रत्याशी गोविंद वर्मा को चुना है उन्होंने कहा वर्मा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने नगर का भरपूर विकास किया है पार्टी का हर कार्यकर्ता गोविंद वर्मा को जीत दिलाने के लिए जी जान से जुटा हुआ है और जनता ने भी गोविंद वर्मा को नगर की कमान सौंपने का फैसला ले लिया है उन्होंने कहा विपक्ष दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है तथा कई प्रत्याशियों की तो जमानत तक नहीं बचने वाली है वाली है मेहरा ने कहा पार्टी चंपावत जिले की चारों सीटों को भारी बहुमत से जीतने जा रही है वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा विपक्ष के पास ना तो मुद्दे हैं और ना ही काम इसलिए वह तथ्यहीन आरोप लगाकर जनता के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा विपक्ष अपनी ओछी हरकतों से बाज आए उन्होंने कहा पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और उसका सम्मान है उन्होंने लोहाघाट नगर की जनता से 23 जनवरी को कमल के फूल पर मोहर लगाकर गोविंद वर्मा को भारी बहुमत से जीताने की अपील की है साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा इस दौरान सचिन जोशी, जीवन गहतोड़ी ,गिरीश कुवर, बलवंत गिरी ,चंद्रशेखर बगोली, सुरेंद्र बोहरा,पप्पू वर्मा ,नानू वर्मा ,मनोज राय शहीद कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें