Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:हिंदू जागरण मंच ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 14, 2025
हिंदू जागरण मंच ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि आज लोहाघाट के अमर शहीद स्मारक में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर अमर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक सुमित भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हम सभी को देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित होकर कार्य करना होगा। हिंदू जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख अक्षय सिंह बोरा ने कहा कि यह दिन हमें हमारे वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, और हम सभी को उनके सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक तनुज जी, नगर कार्यवाह योगेश पांडे, विभाग धर्म जागरण प्रमुख अमित जुकरिया, अक्षय बोहरा, अमित शाह, राजू गडकोटी, राजू भैया, निर्मल जी, नीरज जी, रमेश जी, पंकज जी, हिमेश जी, योगेश पुनेठा पूर्व सैनिक, गंगा सिंह, हयात सिंह, गंगा दत्त,विक्रम सिंह, रोहित, कृष्णा आदि लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें