Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:थानाध्यक्ष लोहाघाट ने निर्माणाधीन घाट चौकी का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 2, 2025
थानाध्यक्ष लोहाघाट ने निर्माणाधीन घाट चौकी का किया निरीक्षण एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर जनपद चम्पावत व पिथौरागढ़ की सीमा पर क़ानून व्यवस्था को मजबूत बनाने , नशा तस्करी पर लगाम लगाने व सघन निगरानी हेतु बाराकोट ब्लॉक के ग्राम बेट्टा घाट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना लोहाघाट की निगरानी चौकी का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था RWD चम्पावत के माध्यम से किया जा रहा है l रविवार दोपहर को प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट अशोक कुमार सिंह द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया व निर्माण करने वाले कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये l थानाध्यक्ष ने बताया निगरानी चैकपोस्ट का निर्माण 40 दिन में पूर्ण हो जाने की सम्भावना है। उन्होंने कहा निगरानी चेकपोस्ट के निर्माण के पश्चात् अंतर्जनपदीय सीमा पर निगरानी व सघन चैकिंग किया जाना व जनसामान्य को बेहतर पुलिस सेवा प्रदान किया जाना अत्यंत सुविधाजनक होगा निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी बाराकोट हरीश प्रसाद के द्वारा थानाध्यक्ष को निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी गई। मालूम हो पूर्व में बनी निगरानी चेक पोस्ट आपदा की भेंट चढ़ गई थी

जरूरी खबरें