Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट: हादसो को दावत दे रहा है रोसाल सड़क में क्षतिग्रस्त स्कवर पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 11, 2025
हादसो को दावत दे रहा है रोसाल सड़क में क्षतिग्रस्त स्कवर पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही विभाग जनता को सुरक्षित यातायात देने के लिए कितने संवेदनशील है इसका जीता जागता उदाहरण लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत क्षेत्र की रोसाल सड़क में देखा जा सकता है रोसाल सड़क में कमलेड़ी के पास पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा एक वर्ष पूर्व बनाया गया स्कवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और वाहन चालक जान हथेली में रख यात्रियों की जान खतरे में डालकर वाहनों का संचालन कर रहे हैं और बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है लेकिन पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है लगता है उन्हें किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है सुल्ला के ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया पीडब्ल्यूडी के द्वारा एक वर्ष पूर्व ही इस स्कवर का निर्माण करवाया गया था जो आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था क्षेत्रीय लोगों के द्वारा पीडब्ल्यूडी को मामले की जानकारी दी गई थी लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया था इस मिट्टी से ढक दिया गया था अब स्कवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है इसमें कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है ग्रामीणों ने कहा अगर इस स्थान में कोई दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी वहीं क्षेत्र के बसंत भट्ट, त्रिलोक सिंह आदि ने पीडब्ल्यूडी से जल्द से जल्द डिस्कवर निर्माण की मांग की है उन्होंने कहा इस सड़क में रोज सैकड़ो लोग यात्रा करते हैं जिनके साथ कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है उन्होंने बताया कल सोमवार को ही सीमांत क्षेत्र में बड़ी वाहन दुर्घटना हुई है जिसमें दो युवाओं की मौत हो चुकी है

जरूरी खबरें