Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

सूचना

: लोहाघाट:रा0उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालाकोट के छात्र-छात्राओं ने आइटीबीपी कैंप परिसर का किया भ्रमण

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 16, 2024
रा0उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालाकोट के छात्र-छात्राओं ने आइटीबीपी कैंप परिसर का किया भ्रमण बाराकोट ब्लॉक के रा0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालाकोट के छात्र छात्राओं के द्वारा आइटीबीपी लोहाघाट की 36 वी वाहिनी का शैक्षिक भ्रमण किया गया वहीं आईटीबीपी के द्वारा शैक्षिक भ्रमण पर आए छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को वाहिनी कैंप परिसर का भ्रमण करवाया गया आइटीबीपी कमांडेंट डी0पी0एस रावत के नेतृत्व में वाहिनी परिसर में आए क्या छात्र-छात्राओ व अध्यापकों को आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों के द्वारा वाहिनी के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्र-छात्राओं की करियर काउंसलिंग के दौरान बच्चों को आईटीबीपी के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ भरती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं आईटीबीपी के कार्यों व ड्यूटी से संबंधित शॉर्ट मूवी दिखाई गई कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट डी0 पी0 एस0 रावत के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग के माध्यम से जागरूक किया गया तथा बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के साथ-साथ भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा इस भ्रमण का भरपूर आनंद लिया गया इस दौरान सहायक सेनानी विक्रम श्योकंद ,सूबेदार मेजर होशियार सिंह,सूबेदार जी0 एंल 0बर्मा सहित आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें