Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:योग के प्रचार -प्रसार के लिए योग साधक निकले सड़कों पर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 1, 2025

योग के प्रचार -प्रसार के लिए साधक निकले सड़कों पर।

स्वस्थ रहने के लिए योग को दिनचर्या में करें शामिल :सोनियाआर्य

लोहाघाट क्षेत्र में ठंड ने अब दस्तक दे दी है ।जिसके चलते लोग सुबह अब घरों से योग,व्यायाम व मॉर्निंग वॉक के लिए निकलना कम कर देते है।आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट की योग अनुदेशिका सोनिया आर्या का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही कई घातक बीमारियां होने लगती है। जिसके चलते ब्रेन स्टॉक, हृदय गति का रूक जाना, उच्च रक्त चाप, खांसी - जुखाम, बुखार आदि गंभीर बीमारियों की चपेट में आम जनमानस आने लगते हैं। योग अनुदेशिका सोनिया आर्या ने आज दिनांक 01नवंबर को अपने योग साधकों के साथ आम जनता तक योग का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।उनका कहना है कि जाड़ों में व्यायाम की अधिक जरूरत होती है। लेकिन ठंडे के चलते लोग इन दिनों योगाभ्यास बंद कर देते हैं।उन्होंने समस्त जनता से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

जरूरी खबरें