Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:देवदार के पेड़ों से उड़ती पीली धूल जनता के लिए बनी मुसीबत एलर्जी व जुकाम के बड़े मरीज।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 20, 2025

देवदार के पेड़ों से उड़ती पीली धूल जनता के लिए बनी मुसीबत एलर्जी व जुकाम के बड़े मरीज।

चिकित्सकों की मास्क पहनने की सलाह दमा मरीजों व बच्चों के लिए हानिकारक।चंपावत जिले के लोहाघाट नगर क्षेत्र व उसके आसपास के क्षेत्रो में आजकल देवदार के पेड़ों से बड़ी मात्रा में पीले रंग की धूल उड़ रही है। देवदार के पेड़ों से उड़ने वाली पीली धूल जनता के लिए मुसीबत बन चुकी है। पीली धूल लोगों के घरों ,कपड़ों गाड़ियों में बैठ रही है। पूरा वातावरण पीले रंग में तब्दील होकर प्रदूषित हो चुका है ।इस धूल के कारण लोग कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी व फार्मेसी अधिकारी योगेश कनौजिया ने बताया देवदार के पेड़ों से उड़ने वाले पराग से लोगों को एलर्जी और सर्दी जुकाम व अन्य बीमारियों की शिकायतें हो रही है ।कहा दमा के मरीजों व छोटे बच्चों के लिए भी पीले रंग की धूल बहुत हानिकारक है ।उन्होंने जनता से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की अपील की है । कहा छोटे बच्चों व बुजुर्गों को इस पीली धूल से नुकसान पहुंच सकता है।

जरूरी खबरें