Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट के गांधी पार्क में धरने में बैठी महिला गुरिल्ला सरकार से मांगे पूरी करने की करी अपील

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 3, 2024
अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट के गांधी पार्क में धरने में बैठी महिला गुरिल्ला सरकार से मांगे पूरी करने की करी अपील नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर लोहाघाट के गांधी पार्क में गुरिल्लाओ का अनशन छठे दिन भी जारी है वही अनशनकारी गुरिल्ला धीरज पुनेठा के साथ दूर-दूर क्षेत्र से आई महिला गुरिल्ला भी धरने पर बैठी और उन्होंने सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की अपील करी महिला गुरिल्लाओ ने कहा जब तक सरकार उनकी मांग पूरा नहीं करती है धरना जारी रहेगा वहीं गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा 10 फरवरी को लोहाघाट नगर में गुरिल्ला अपनी मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन करेंगे उन्होंने चंपावत जिले के सभी गुरिल्लाओं से 10 फरवरी को लोहाघाट पहुंचने का आहवाहन किया है उन्होंने कहा 11 फरवरी को गुरिल्ला अपनी मांगों को एक बार फिर से लोहाघाट दौर में आ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखेंगे और गुरिल्ला मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करेंगे धरने में गुरिल्ला संगठन जिला उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद भी मौजूद रहे मालूम हो गुरिल्ला 11 फरबरी को होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर गांधी पार्क में धरना दिए हुए बैठे हैं जो कि प्रशासन के लिए सर दर्द हो सकते हैं गुरिल्ला धरने से उठने के लिए तैयार नहीं है अब देखना यह है प्रशासन इस समस्या से किस प्रकार से निजात पाता है,

जरूरी खबरें