Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:बच्चों सहित खंडहर में रहने को मजबूर विधवा महिला को अब अटल आवास सहित अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ एसडीएम लोहाघाट ने लिया संज्ञान

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 23, 2024
बच्चों सहित खंडहर में रहने को मजबूर विधवा महिला को अब अटल आवास सहित अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ एसडीएम लोहाघाट ने लिया संज्ञान बाराकोट ब्लॉक के तल्ला बापरु गांव में अपने बच्चों के साथ खंडहर में रहने को मजबूर अनुसूचित जाति की विधवा महिला रेवती देवी की समस्या का एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने संज्ञान लिया है एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने बताया रेवती देवी काफी जीर्ण सीर्ण भवन में अपने बच्चो के साथ रहती है तथा उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा था मामले की जानकारी उनके संज्ञान में आई है एसडीएम ने बताया महिला के लिए अटल आवास योजना में आवेदन करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया इसके अलावा विधवा पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित करने के साथ-साथ पारिवारिक लाभ योजना और उनके छोटे बच्चों के लिए जिला स्पॉन्सर योजना के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया तथा सभी योजनाओ में कार्य चल रहा है एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया महिला पहले टनकपुर रहती थी जो कि बाद में अपने गांव तल्ला बापरु में रहने लगी जिस कारण मामला किसी के संज्ञान में नहीं था मामला संज्ञान में आते ही उनके द्वारा सभी सरकारी विभागों को महिला व उनके बच्चों को योजना का लाभ देने के लिए निर्देशित किया गया वहीं एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा [caption id="attachment_24991" align="alignnone" width="300"] क्षेत्र में ऐसे पात्र व्यक्ति जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है वह उनसे संपर्क कर सकते हैं मालूम हो विधवा रेवती देवी के मामले को क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता उमेश बिष्ट ने प्रमुखता से उठाया था जिसका एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट तत्काल संज्ञान लिया जिससे जल्द महिला की समस्या का समाधान हो जाएगा मालूम महिला रोड़ी तोड़कर व मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का पालन पोषण करती हैं वहीं उमेश बिष्ट,रेवती देवी, मयंक ओली व ग्रामीणों ने गरीब विधवा महिला की समस्या का संज्ञान लेने के लिए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट को धन्यवाद दिया है[/caption]

जरूरी खबरें