Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चार दिन से अंधेरे में रातें काटने को मजबूर नाकोट खोलिया के ग्रामीण विद्युत आपूर्ति बाधित

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

चार दिन से अंधेरे में रातें काटने को मजबूर नाकोट खोलिया के ग्रामीण विद्युत आपूर्ति बाधित

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दिगालीचौड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाकोट खोलिया के ग्रामीण विद्युत व्यवस्था बाधित होने से पिछले 4 दिन से अंधेरे में रात काटने को मजबूर है ।जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह ने बताया उनके व ग्रामीणों के द्वारा बार बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया पर उनके द्वारा फ़ोन रिसीव नहीं किया गया । जिस कारण ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी है । ग्राम प्रधान ने बताया ग्रामीणों ने एक महीने का बिल जमा करने से मना कर दिया है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह ने बताया चार दिन पूर्व आई आंधी से गांव की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी पर विभाग के द्वारा अभी तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं की गई है ।जिस कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों की पढ़ाई में बाधा पड़ रही है तथा ग्रामीण मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव पर निर्भर हो गए है। जिस कारण ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। नाराजगी जताने में ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, ललित मोहन ,मोहित भट्ट, सचिन भट्ट, कैलाश चंद्र ,मोहन चंद्र ,प्रकाश चन्द्र आदि मोजूद रहे।

जरूरी खबरें