Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 4, 2026

पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभारमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहाघाट दौरा जिले के बाराकोट ब्लॉक के पड़ासो सेरा क्षेत्र वासियों के लिए वरदान साबित हुआ क्षेत्रवासी बरसों से पाड़ासोसेरा–क्यारखोली सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग कर रहे थे। कई बार युवाओं ने अधिवक्ता लोकमान सिंह कृष्णा के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया था। पर इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने लोहाघाट दौर में सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण की घोषणा कर गए। अधिवक्ता लोकमान सिंह कृष्णा ने बताया क्षेत्र वासियों की वर्षों पुरानी समस्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है जिसके लिए समस्त ग्रामवासी मुख्यमंत्री धामी व जिलाधिकारी चंपावत का आभार जताते हुए धन्यवाद देते हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से इस कार्य हेतु शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है ताकि कार्य जल्द प्रारंभ हो सके और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ व सुरक्षित यातायात मिल सके।

जरूरी खबरें