Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन लोहाघाट के नाम से वायरल तेंदुए का वीडियो फर्जी, वीडियो पौड़ी गढ़वाल का

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 13, 2025

प्रेमनगर पाटन लोहाघाट के नाम से वायरल तेंदुए का वीडियो फर्जी, वीडियो पौड़ी गढ़वाल कालोहाघाट/पाटन।सोशल मीडिया पर इन दिनों तेंदुए का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कुछ लोग प्रेमनगर, पाटन क्षेत्र का बताकर साझा कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है।पाटन–पाटनी निवासी शशांक पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वीडियो प्रेमनगर पाटन का नहीं, बल्कि पौड़ी गढ़वाल जनपद का है। उक्त वीडियो को पौड़ी गढ़वाल के स्थानीय लोगों द्वारा कई दिन पहले ही साझा किया जा चुका था।उन्होंने बताया कि प्रेमनगर नाम समान होने के कारण कुछ लोग भ्रम के कारण इसे पाटन प्रेमनगर से जोड़कर साझा कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बन रहा है।शशांक पांडेय ने आमजन से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो या सूचना को बिना पुष्टि किए साझा न करें। गलत जानकारी फैलाने से अफवाहें जन्म लेती हैं और लोगों में बेवजह डर पैदा होता है।स्थानीय पाटन के निवासियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए और सही जानकारी समय-समय पर साझा की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

जरूरी खबरें