Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट से फरीदाबाद सीधी बस सेवा शुरू।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 23, 2025

.उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट से फरीदाबाद सीधी बस सेवा शुरू।

पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई थी जनता की समस्या।

लोहाघाट क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग व समस्या को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो के द्वारा लोहाघाट से फरीदाबाद को नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस सेवा से क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा। लोहाघाट डिपो के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया जनता की समस्या को देखते हुए लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखा था। जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री धामी के द्वारा लिया गया है और आज यह बस सेवा शुरू कर दी गई है उन्होंने बताया यह बस लोहाघाट से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और फरीदाबाद से शाम 6:00 बजे वापस लोहाघाट की ओर चलेगी कहा बस चंपावत, टनकपुर, खटीमा, रुद्रपुर, रामपुर ,दिल्ली, निजामुद्दीन ,बदरपुर बॉर्डर होते हुए फरीदाबाद पहुंचेगी। कहा इस सेवा का लाभ सीधे क्षेत्र की जनता को मिलेगा। बस सेवा शुरू करने के लिए समस्त रोडवेज कर्मियों के द्वारा खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को धन्यवाद दिया गया। इस दौरान महिपाल सिंह, गजेंद्र द्विवेदी, कोस्तव ओली ,जगदीश सिंह, सूरजभान अनिल आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें