Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:10 किलोमीटर दौड़ में उषा व गौरव तथा 5 किलोमीटर में योगेश ने मारी बाजी

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

.10 किलोमीटर दौड़ में उषा व गौरव तथा 5 किलोमीटर में योगेश ने मारी बाजीलोहाघाट।गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर खेल विभाग ने लोहाघाट के गांधी चौक से क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की। दौड़ का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने किया तथा सभी को गांधी और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंपावत चंदन सिंह बिष्ट ने बताया दौड़ में 50 खिलाड़ियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया पुरुष ओपन वर्ग 10 किलोमीटर दौड़ में गौरव नाथ ,नितिन बोहरा ,सुमित कुमार ,हिमांशु कुमार ,तनुज राणा एवं अश्वनी देवपा पहले 6 स्थान पर रहे तो वहीं महिलाओं ओपन वर्ग 10 किलोमीटर दौड़ में उषा, गीतिका महर, सुमन ,ज्योति खर्कवाल, रिया एवं सपना प्रथम 6 स्थान पर रहे ।15 वर्ष से कम आयु वर्ग जूनियर बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में योगेश कुमार, करन कुमार ,आयुष कुमार ,चंचल अधिकारी ,मनीष अधिकारी पहले 6 स्थान पर है । प्रत्येक वर्ग में पहले 6 स्थान पर आए खिलाड़ियों को खेल विभाग के द्वारा पुरस्कार दिए गए।सभी विजेता खिलाड़ियों को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व थानाध्यक्ष अशोक कुमार के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालक प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा का रहा ।इस अवसर पर मीना बाजार स्पोर्ट्स क्लब के जितेंद्र शाह द्वारा दौड़ में प्रतिभाग करने वाले 32 प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 100/100 कुल ₹3200 का सांत्वना पुरस्कार दिया। इस दौरान खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली ,आनंद सिंह, मोहन सिंह राणा ,सुरेश जोशी, महेश जोशी ,गोपाल सनवाल, नरेंद्र अधिकारी, जीवन राय, प्रदीप ढेक, मनमोहन डांगी ,संजय नाथ, अनमोल आदि के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें