Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 17, 2025

केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।

मरीजो से मुलाकात कर जाना हाल-चाल चिकित्सा अधीक्षक को दिए बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश ।

मरीजो के साथ-साथ चिकित्सकों की जानी समस्याएं।

भाजपा सरकार का उद्देश्य हर मरीज को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधा: टम्टा लोहाघाट। केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र चंपावत जिले के लोहाघाट पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री के द्वारा भाजपा पदाधिकारियो के साथ लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान झिरकुनी के उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजो व अन्य मरीजों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना ।अस्पताल में मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओ पर संतोष जताते हुए कहा अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक बेहतर कार्य कर रहे हैं। मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है ।उन्होंने कहा अस्पताल में जगह की कमी है अस्पताल भवन के निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे उन्होंने कहा इस मामले में वह खुद मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी से वार्ता करेंगे उन्होंने कहा भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा झिरकुनी में उल्टी दस्त के प्रकोप के लिए उनके द्वारा सीएमओ चंपावत से जानकारी लेकर पानी के सैंपल लेने के निर्देश भी दिए जाएंगे। कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय आज क्षेत्र के सैकड़ो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे रहा है।बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए केंद्रीय मंत्री ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी व समस्त चिकित्सा स्टाफ के कार्यों की सराहना की तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी तथा समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियो के द्वारा लोहाघाट नगर की सुंदरता बढ़ाने व यातायात की समस्या के निदान के लिए देवराड़ी बैंड से लेकर पाटन पुल तक फ्लाईओवर बनाने की मांग रखी गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश चंद्र पांडे ,राजू गढ़कोटी,सुभाष बगौली , मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ,दीपक ओली,अजय बिष्ट,लोहित खोलिया चंद्रशेखर बगोली, नरेश फर्त्याल, कैलाश पांडे,सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें