Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जिला चिकित्सालय से लोहाघाट पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन अल्ट्रासाउंड शुरू मरीजों को राहत।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 11, 2025

जिला चिकित्सालय से लोहाघाट पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन अल्ट्रासाउंड शुरू मरीजों को राहत।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का धरना लाया रंग स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लगभग पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी थी जिस कारण मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। जिसके चलते गर्भवती महिलाओं व मरीजो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के सदस्य संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर धरने में बैठे गए और सीएमओ चंपावत से मरीजो के अल्ट्रासाउंड करने की मांग की। मामले का सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला चिकित्सालय चंपावत से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दूसरी अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई। इसके बाद रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा के द्वारा उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में मरीजों के अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए गए हैं। जिसके चलते मरीजो व गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिली। मामले का संज्ञान लेने के लिए लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व सदस्यों ने सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विकास राठी को धन्यवाद दिया तथा एक बार फिर से लोहाघाट अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की।

जरूरी खबरें