Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: कार बाइक भिड़ंत में दो सिक्ख श्रद्धालु गंभीर घायल /लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 3, 2025

कार बाइक भिड़ंत में दो सिक्ख श्रद्धालु घायल उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार।लोहाघाट रीठा साहिब सड़क में धूनाघाट के पास मंगलवार शाम लोहाघाट की ओर से आ रही ब्रेजा कार (uk 04AJ 7876)और रीठासाहब की ओर से आ रही बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई ।दुर्घटना में पंजाब के लुधियाना निवासी अमरदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह व राजिंदर सिंह निवासी लुधियाना (पंजाब) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उनके साथियों के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया ।चिकित्सकों के मुताबिक दोनों के पैर में गंभीर चोटे हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई है मामले की जांच एएसआई धर्मेंद्र कुमार कर रहे हैं। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया दोनों पक्षों में आपस मे समझौता हो गया है।

जरूरी खबरें