Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एसआईआर को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण। ऐप को लेकर दी गई जानकारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 18, 2025

एसआईआर को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण। ऐप को लेकर दी गई जानकारी।एसआईआर को लेकर चंपावत जिले में बीएलओ का प्रशिक्षण जारी है। आज गुरुवार को भूमि संरक्षण एवं कृषि अधिकारी डॉक्टर नारायण सिंह के द्वारा लोहाघाट के वन पंचायत हॉल में बाराकोट ब्लॉक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बाराकोट ब्लॉक के बीएलओ मौजूद रहे। प्रशिक्षण दे रहे कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया जो प्री एसआईआर में बोटर मैपिंग का कार्य चल रहा है कहा एप में मैपिंग करने में बीएलओ को जो तकनीकी दिक्कते आ रही है इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। ताकि वोटर को बीएलओ अच्छी प्रकार से मैपिंग कर लें। उन्होंने कहा वोटरो को मैप करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि सुगमता से बीएलओ वोटर को मैप कर लें उन्हें कोई तकनीकी दिक्कत ना आए। इस दौरान बीएलओ के द्वारा वोटर मैपिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों की समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी ली। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया पाटी एवं चंपावत ब्लॉक में प्रशिक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा बीएलओ बेहतर कार्य कर रहे हैं और उनके द्वारा 90% कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

जरूरी खबरें