Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:त्योहारी सीजन में हो रही विद्युत कटौती से भड़के व्यापारी आंदोलन की दी चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 15, 2025

त्योहारी सीजन में हो रही विद्युत कटौती से भड़के व्यापारी आंदोलन की दी चेतावनी।आगामी दीपावली पर्व को लेकर ऊर्जा निगम के द्वारा लोहाघाट नगर में की जा रही विद्युत कटौती से नगर के व्यापारियों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश फैल गया है। त्योहारी सीजन में हो रही विद्युत कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया व व्यापारियों ने कहा दीपावली का पर्व चल रहा है और ऊर्जा निगम के द्वारा दिन भर विद्युत कटौती की जा रही है। जिसका असर व्यापार में पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने चेतावनी देते हुए कहा अगर ऊर्जा निगम ने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया तो नगर के व्यापारी ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।कहा विद्युत विभाग बिना किसी नोटिस के दिन भर विद्युत कटौती कर रहा है जिससे व्यापारियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। बुधवार को लोहाघाट नगर में दिनभर विद्युत कटौती रही जिस कारण आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत विभाग के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया पुरानी लाइन को बदलने का कार्य किया जा रहा था जिस कारण विद्युत व्यवस्था बाधित रही । बिष्ट ने बताया आज गुरुवार को भी खेतीखान रोड में विद्युत पोल बदलने का कार्य किया जाएगा जिस कारण दोपहर मे खेतीखान रोड में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।

जरूरी खबरें