Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: लोहाघाट:आपदा पीड़ितों की मदद करने पंचेश्वर पहुंचा लोहाघाट व्यापार संघ

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 23, 2024
आपदा पीड़ितों की मदद करने पंचेश्वर पहुंचा लोहाघाट व्यापार संघ लोहाघाट के सीमांत क्षेत्रों में पिछले दिनों बादल फटने से हुई भीषण तबाही से भारी नुकसान पहुंचा सड़के बहने से सीमांत क्षेत्रों में खाद्यान्न सहित कई दिक्कतों का सामना आपदा पीड़ित कर रहे हैं आपदा पीड़ितों की इस समस्या का एक बार फिर से लोहाघाट व्यापार संघ ने संज्ञान लिया है लोहाघाट व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों ने एक बार फिर आपसी सहयोग से नकद धनराशि ,राशन ,कपड़े ,कंबल आदि एकत्रित किए रविवार को खुद व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में कई किलोमीटर पैदल चल जान जोखिम में डालकर व्यापारी पंचेश्वर पहुंचे जहां उनके द्वारा आपदाग्रस्त पंचेश्वर ,पंथयूड़ा, लुपड़ा आदि विभिन्न क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी तथा आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया व व्यापार संघ पदाधिकारियो ने बताया सड़क बंद होने से पंचेश्वर क्षेत्र में कई दिक्कते सामने आ रही है प्रशासन सड़क खोलने में जुटा हुआ है लेकिन सड़क बनने में अभी भी एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त लग सकता है मालूम हो इससे पहले भी व्यापार संघ के द्वारा डनगांव, पासम आदि क्षेत्रों में राहत सामग्री बाटी जा चुकी है वही आपदा पीड़ितों के द्वारा व्यापार संघ लोहाघाट को धन्यवाद दिया गया इस दौरान मोहित पाठक, कीर्ति बगोली ,विनीत सगटा ,दिनेश सूतेड़ी ,टीका देव खर्कवाल, बिक्की ओली आदि मौजूद रहे वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष ने समस्त सहयोगी व्यापारियों को धन्यवाद दिया वही जनता के द्वारा भी व्यापार संघ के इस कदम की सराहना की जा रही है

जरूरी खबरें