Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:बरसात के मौसम में भी बूद बूद पानी के लिए तरसती बिसुंग की महिलाओं ने जल निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन एसडीएम से पानी देने की लगाई गुहार

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 22, 2024
बरसात के मौसम में भी बूद बूद पानी के लिए तरसती महिलाओं ने जल निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन एसडीएम से पानी देने की लगाई गुहार लोहाघाट के बिसुंग क्षेत्र के बुंदेला ढेक ग्राम सभा के मल्ला ढेक तोक में पिछले 6 महीने से पानी न आने के कारण हाहाकार मचा हुआ है जिस कारण गांव की आक्रोसित महिलाएं मनीषा ढेक के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंची और जल निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा लोहाघाट एसडीएम रिंकु बिष्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कर पेयजल उपलब्ध कराने की गुहार लगाई महिलाओं ने कहा पिछले 6 महीने से उनके गांव में पानी नहीं आ रहा है जिस कारण काफी दिक्कतें हो रही है महिलाओं ने कहा अब बरसात का मौसम शुरू हो गया है उसके बावजूद भी उनको पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ग्रामीण बरसात का पानी पीने को मजबूर है जिस कारण उनके बच्चों व परिजनों को पीलिया व टाइफाइड की शिकायत हो रही है उन्होंने एसडीएम लोहाघाट से जल्द से जल्द ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है वही महिलाओं की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को पेयजल लाइन ठीक कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया वहीं अभियंता धीरज जोशी ने महिलाओं को 10 दिन के भीतर पेयजल लाइन ठीक कर पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित महिलाएं मानी वहीं महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर 10 दिन के भीतर उनको पेयजल उपलब्ध नहीं होता है तो वह जल निगम कार्यालय में धरना देने के लिए मजबूर होंगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल निगम विभाग की होगी वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ने भी जल निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द गांव की पेयजल समस्या का समाधान करने को कहा प्रदर्शन करने में निर्मला ढेक,विमला देवी केसबी देवी ,ज्योति, कविता ,माधुरी देवी ममता ,बबीता , मीना ,बबीता देव सहित कई महिलाएं मौजूद रही

जरूरी खबरें