Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लोहाघाट:पहाड़ों में नाचने लगे मोर बिसंग के झलान देव मे नजर आया मोरो का जोड़ा।

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मडलक भगवती मंदिर की सुरक्षा के लिए आगे आई निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पाठक। लगाए सीसीटीवी

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 11, 2025

मडलक भगवती मंदिर की सुरक्षा के लिए आगे आई निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य। लगाए सीसीटीवी लोहाघाट क्षेत्र में आजकल मंदिरों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मडलक के प्रसिद्ध भगवती मंदिर की निगरानी हेतु मंदिर समिति के आग्रह पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक व भाजपा नेता मोहित पाठक ने व्यक्तिगत रूप से मंदिर परिसर में 6 सी सी टीवी कैमरो को स्थापित करवाया गया है ।प्रीति पाठक ने कहा मंदिरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे अब अनिवार्य हो चुके हैं क्योंकि जिले में मंदिरों में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ चुकी है।सीसीटीवी कैमरा स्थापित होने पर मंदिर समिति अध्यक्ष आनंद जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय ,सचिव दयाकृष्ण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अमरनाथ बोहरा ,मीडिया प्रभारी प्रवीण पांडेय ,ग्राम प्रधान प्रशासक मडलक भुवन भट्ट ,क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम पंत सहित ग्रामीणों ने श्रीमती पाठक व भाजपा नेता मोहित पाठक का आभार जताया। गौरतलब है कि मडलक के प्रसिद्ध ऐतिहासिक भगवती मंदिर में दीपावली में भैया दूज के दिन बहुत बड़ा बग्वाली मेला लगता है ।यह स्थान काली कुमाऊं का एक मात्र मंदिर है जहां मेले के दिन चार गांवों से चार डोले एक साथ मंदिर की परिक्रमा करते हैं।

जरूरी खबरें