Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :रोखड़ मे तब्दील हुई सुई डूंगरी सड़क बंद पड़ी नालिया। दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

रोखड़ मे तब्दील हुई सुई डूंगरी सड़क बंद पड़ी नालिया। दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।

ग्रामीणों ने विभाग से बंद पड़ी नालियां खोलने व सड़क मरम्मत की मांगलोहाघाट की कोली ढेक सुई डूंगरी मोटर मार्ग की नालियां पूरी तरह बंद होने से लोगो के घरों व बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। जिस कारण डामर उखड़ने से रोड पर बने बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया इसी सड़क से अधिकतर लोगों की लोहाघाट बाजार तक आवाजाही भी होती है साथ में स्कूल बसो का संचालन भी इस मार्ग से होता है तथा काफी लोग अपने निजी वाहनो से भी बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते है। रोड पर बने गड्ढों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कई लोगों ने अपने घरों के आगे की नालियों को बंद कर दिया है जिस वजह से सारा पानी सड़कों पर बह रहा है ।ग्रामीणों ने शासन प्रशासन ,विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बंद पड़ी नालियों को खोलने व जल्द से जल्द कोली सुई मोटर मार्ग का सुधार करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया इस मार्ग से जीआईसी सुई , राजीव नवोदय विद्यालय का स्टाफ, पंतनगर कृषि केंद्र के कर्मचारियों व आइटीबीपी के जवानों के साथ साथ साथ सुई के लोगो का आना जाना लगा रहता है।

जरूरी खबरें