Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की सड़क एवं पानी के लिए आंदोलन की चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की सड़क एवं पानी के लिए आंदोलन की चेतावनी।

मानसून काल में भी कनेडी गांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार। दो वर्ष बाद भी पूरी नहीं हुई हर घर जल हर घर नल योजना।लोहाघाट ब्लॉक की ग्रामसभा नसखोला के ग्राम कनेडी में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित स्वास्थ्य,जल संस्थान, पंचायती राज, उद्यान विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।ग्राम प्रधान पूजा देवी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने नोडल अधिकारी के समक्ष विगत कई वर्षों से स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने एवं दो वर्षों से भी अधिक समय होने के बाद भी हर घर नल हर घर जल योजना के पूर्ण न होने पर जल संस्थान के विरुद्ध गहरी नाराजगी व्यक्त की।ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक माह के भीतर उनको इस योजना से पानी की आपूर्ति होना शुरू नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे और जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी।सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पांडेय का कहना है कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस संदर्भ में विभाग से संपर्क किया गया लेकिन जल संस्थान के अभियंता द्वारा केवल कोरे आश्वासन दिए गएजिस कारण क्षेत्र की जनता मानसून काल में भी पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रही है।हर घर नल योजना के संदर्भ में पूर्व में सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष जोशी एवं ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत में भी शिकायत दर्ज की गई है पर कोई समाधान नहीं हुआ।कार्यक्रम में प्रमोद जोशी,दीपक टम्टा,ललित कुमार,सुमित टम्टा,नवीन सगटा,केदार दत्त सगटा,प्रकाश राम,राजीव सगटा, माधवी जोशी,,बिमला देवी,आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें