रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भव्य देवी रथ यात्रा के साथ चामी के आषाढी महोत्सव का समापन।हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद।
Laxman Singh Bisht
भव्य देवी रथ यात्रा के साथ चामी के आषाढी महोत्सव का समापन।

हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद।
विशाल मेले व भंडारे के साथ हुआ मेले का समापन।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चामी (चोमेल) में चल रहे असरी मेले का रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मां भगवती व मां महाकाली की भव्य रथ यात्रा के साथ समापन किया गया। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल रहे। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शुक्रवार को रथ यात्रा से पूर्व भगवती मंदिर चामी में पूजा अर्चना संपन्न की गई। दोपहर बाद देव डांगरो ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद देकर उनके कष्टों का निवारण किया। इसके बाद मां भगवती व महाकाली के डोले को भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए रस्सों के सहारे खड़ी चढ़ाई व पथरीले रास्तों को पार करते हुए मां भगवती मंदिर तक पहुंचाया गया। मंदिर पहुंचने के बाद देवी रथ ने मंदिर की परिक्रमा की। देवी रात में मां भगवती के रूप में मधी देवी और मां महाकाली के रूप में पार्वती देवी विराजमान थी जिनके द्वारा भक्तों को आशीर्वाद दिया। देवी रथ के मंदिर परिक्रमा के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान मंदिर में विशाल मेले व भंडारे का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों के द्वारा मेले में जमकर खरीदारी करते हुए मेले का आनंद लिया मेले में दूर-दूर क्षेत्र से आए व्यापारियों के द्वारा दुकानें सजाई गई थी। मेले का आयोजन मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक महर की देखरेख में हुआ। 5 दिनी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेला कमेटी अध्यक्ष के द्वारा मेले के सफल संचालन के लिए क्षेत्रीय जनता, सहयोगियों व प्रशासन को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।