Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:24 घंटे से बंद पड़ी है चमदेवल डुमडाई मुख्य सड़क स्वतंत्रता दिवस पर पैदल स्कूल पहुंचे शिक्षक

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 15, 2025

24 घंटे से बंद पड़ी है चमदेवल डुमडाई मुख्य सड़क स्वतंत्रता दिवस पर पैदल स्कूल पहुंचे शिक्षक14 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत चमदेवल डुमडाई मुख्य सड़क भारी मलवा आने से बंद हो गई थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के द्वारा सूचना देने के बावजूद सड़क को नहीं खोला गया है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीनू धोनी ने बताया सड़क बंद होने से यातायात बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वही आज स्वतंत्रता दिवस के लिए अपने विद्यालय जा रहे शिक्षकों को भी कई किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी उन्होंने कहा विभाग को कई बार सूचना दे दी गई है पर उसके बावजूद 24 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क को नहीं खोला गया है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है कई वाहन फंसे हुए है।उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द सड़क खोल यातायात सुचारु करने की मांग की है सड़क न खुलने से लोगों में काफी आक्रोश है।

जरूरी खबरें