Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा से चम्पावत में विद्युत ढांचे का होगा विस्तार, अमोड़ी व भगीना भंडारी को मिलेंगे नए विद्युत उपकेंद्र

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पहनाई जूतो की माला। परिजनों की आरोपियों पर कार्यवाही की मांग।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 11, 2026

कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पहनाई जूतो की माला। परिजनों की आरोपियों पर कार्यवाही की मांग।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल देवराड़ी बैंड की है घटना।

लोगों की परिवहन विभाग से टैक्सी में दिल्ली के किराए भाड़े की जांच की मांग।

चंपावत जिले के लोहाघाट से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ टैक्सी चालकों के द्वारा लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास डूंगरा बोरा निवासी एक टैक्सी चालक को सवारियो से लोहाघाट से दिल्ली का किराया कम लेने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें जूते की माला पहनाई गई है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डुंगरा बोरा निवासी टैक्सी चालक जो डूंगरा बोरा से दिल्ली टैक्सी चलाते हैं। कल बुधवार दोपहर को जब वह सवारी लेकर दिल्ली जा रहे थे तो तभी कुछ और दिल्ली चलने वाले वाहन चालकों ने उन्हें लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास घेर लिया तथा तथा सवारियो से कम किराया लेने की बात कहते हुए उनके साथ हाथापाई व गाली गलौज करने के अलावा उनके गले में जुतो की माला डाल दी तथा उनका फोन भी छीन लिया। वहीं घटना पर चालक के परिजनों व ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए इस घटना को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए पुलिस व प्रशासन से आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित चालक की पत्नी व परिजनों ने कहा इस घटना से पीड़ित चालक काफी भयभीत है तथा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से उनके आत्म सम्मान को काफी ठेस पहुंची है । जानकारी के मुताबिक टैक्सी चालक दिल्ली में है लोहाघाट आने पर वह आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे। सोशल मीडिया में चल रही वीडियो का पुलिस के द्वारा संज्ञान लिया गया है पुलिस जल्द आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है। वहीं लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा यह घटना काफी शर्मसार करने वाली है कहा किराए को लेकर अगर कोई विवाद था तो आपस मे बैठ कर सुलझाया जा सकता था पर इस तरह किसी का अपमानित करना निंदनीय है प्रशासन ने आरोपियों पर कार्यवाही करनी चाहिए। लोगों ने कहा दिल्ली चलने वाले वाहन चालकों के द्वारा सवारियो से अत्यधिक किराया वसूला जाता है । लोगों ने परिवहन विभाग व प्रशासन से टैक्सी में दिल्ली के किराए भाड़े की जांच कर लगाम लगाने की मांग की है। फिलहाल घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब मामले में देखना है पुलिस व प्रशासन आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

जरूरी खबरें